वजीरपुर, तहसील क्षेत्र के सभी सरकारी विद्यालयों के द्वारा मंगलवार को शाला परिसर से बाहर सार्वजनिक स्थानों पर बाल सभा का आयोजन किया गया। जिसमें अलग अलग स्थान पर अलग अलग प्रभारी की देखरेख में बाल सभा का आयोजन कर सरकारी संस्थानों में सरकार ने अनेक योजना चलाकर बालक बालिकाओं को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। वजीरपुर के राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय की बाल सभा उप जिलाधिकारी सुनिता यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। यादव ने बालकों को पढाई ओर ध्यान व स्वस्थ्य रहों मस्त रहों कहते हुए कहा कि सरकार द्वारा सरकारी शालाओं में अनेक योजनाओं के तहत प्रोत्साहित किया जाता है । बाल सभा अनेक कार्यक्रम आयोजित हुए। वही प्रधानाचार्य रविन्द्र धनवाल ने सरकारी योजनाओं की जानकारी बाल सभा में दी। वही बीस बालको का प्रवेश लिया । इधर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की बाल सभा जांगिड बगीची के सिद्ध मनोरथ हनुमान मंदिर पर आयोजित की गई। जिसमें मीजल्स रूबल्स टीकाकरण की जानकारी प्रदान की। प्रधानाचार्य सीमा मीणा ने बताया कि बाल सभा के माध्यम से बालिकाओं को राजीव गांधी केरियर पोइंट की वेब साइट की जानकारी प्रदान कर बालिकाओं को लाभ पहुंचाया। वही दूसरे प्रवेशोत्सव के तहत दस बालिकाओं का प्रवेश लेने की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक बालिकाओं के प्रवेश के लिए प्रेरित किया। वही सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ वाद विवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। उधर विशेष अतिथि के रूप में आए मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रामकेश मीणा ने कहा कि बाल सभा के माध्यम से अध्यापक व अभिभावक को जोडने का कार्यक्रम बनाया है। अध्यापकों द्वारा घर घर जाकर पीले चावल बांटे। हमारा ध्येय है बालकों को अच्छी शिक्षा व सरकारी योजना का लाभ बालकों को मिले। अतिरिक्त जिला अधिकारी इंद्रेश तिवाडी ने कहा कि डमी बालको और शिक्षा से दूर रहे परिवारों को जोडने का काम इस सभा के माध्यम से किया गया है। डाइट व्याख्याता किरोडी लाल मीणा भी इनके साथ रहे। जिन्होने विनैगा ,छान ,सेवा ,श्यारौली,वजीरपुर की बाल सभाओं का अवलोकन किया ।इसी प्रकार खंंडीप, फुुलवाडा, मोहचा में भी बाल सभा का आयोजन उत्साह के साथ किया गया।
बाल सभा का आयोजन |
Leave a Reply Cancel reply
News Categories
- Advertisement
- Alwar
- BaalGhat
- Bamanwas
- Bari
- Bharatpur
- Bonli
- Dholpur
- Gangapur City News
- Hindaun City
- History Today
- Indragrah (Sumerganj Mandi)
- Jhalawar
- karauli
- Lakheri
- Lalsot
- Mahua
- Malarna
- Mathura – Govardhan
- Nadoti
- Nagar Parishad
- Nation First Voting Must
- National News
- Rajasthan
- Sapotra
- Sawai Madhopur
- Shri Mahaveer Ji
- Todhabheem
- Village Seva
- Wazirpur
- अतिक्रमण
- उत्तर प्रदेश
- गन्दगी
- गुर्जर आरक्षण आंदोलन
- ट्रैफिक
- धौलपुर
- न्याय
- बौंली
- लोकसभा चुनाव
- सड़क सुरक्षा सप्ताह
- समाज सेवा
- स्वच्छता अभियान
M | T | W | T | F | S | S |
---|---|---|---|---|---|---|
1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 |
8 | 9 | 10 | 11 | 12 | 13 | 14 |
15 | 16 | 17 | 18 | 19 | 20 | 21 |
22 | 23 | 24 | 25 | 26 | 27 | 28 |
29 | 30 | 31 |