Abhinav Rajasthan Hathai
लोकनीति के सूत्रधार 25 मार्च को गंगापुर सिटी में
लोकनीति के सूत्रधार और असली लोकतन्त्र, असली विकास का पाठ पढ़ाने वाले डॉक्टर अशोक चौधरी (पूर्व आईएएस) अभिनव राजस्थान अभियान को लेकर पूरे राजस्थान में जनजागरण के लिए निकले हैं। जनता में स्वशासन का भाव जगा रहे हैं।
इसी क्रम में
25 मार्च, 2018 रविवार को
सुबह 9 बजे डॉक्टर अशोक चौधरी जी
विजय पैलेस गंगापुर सिटी में
आयोजित की जा रही अभिनव हथाई में आमजन को लोकतन्त्र का पाठ पढ़ायेंगे।
डॉक्टर अशोक अभिनव राजस्थान अभियान के संयोजक हैं। वे लोगों में स्वशासन का भाव जगाने के लिए वर्ष 2009 से जनजागरण अभियान चला रहे हैं।